Verb in Hindi | Types of Verb in Hindi | Examples with Hindi

क्रिया एक ऐसा शब्द है जो यह बताता है कि विषय (subject) क्या करता है या वह किस अवस्था में है। इस article में हम जानेंगे Verb यानि क्रिया से जुडी लगभग हर एक चीज़ के बारे में जानेंगे। हम जानेंगे कि क्रिया किसे कहते है?, इसके कितने प्रकार है, क्रिया के कितने भेद होते है?, main verb और helping verb example कोनसे है? आदि।

Verb in Hindi | Verb क्या है?

क्रिया एक ऐसा शब्द है जो यह बताता है कि विषय (subject) क्या करता है या वह किस अवस्था में है। क्रिया एक ऐसा शब्द है जो किसी वस्तु के कार्य, अवस्था, प्रक्रिया और स्थिति को प्रदर्शित करने के लिए प्रयोग किया जाता है। verb यह action(क्रिया), event(घटना), action(गतिविधियों), state(अवस्था) को व्यक्त करती है।

किसी व्यक्ति, वस्तु, या स्थान के बारे में कुछ कहने के लिए क्रिया शब्द का उपयोग किया जाता है तो वह शब्द क्रिया कहलाता है, तो क्रिया शब्द के उदाहरण कोनसे यह जानते है:

Radha is a clever girl.राधा एक होशियार लड़की है।
He is collecting coins.वह सिक्के जमा कर रहा है।
My friend borrowed ten thousand rupees.मेरे दोस्त ने दस हजार रुपये उधार लिए।
Rohan plays cricket.रोहन क्रिकेट खेलता है।
Ram goes to school.राम स्कूल जाता है।

इस उदाहरण में is (है), borrowed (उधार लिए), plays (खेलता), goes (जाता) यह verb example है जो कुछ क्रिया कर रहे है।

Types of Verb In Hindi | क्रिया के कितने भेद होते है?

Main Verb और Helping Verb यह दो क्रिया के मुख्य प्रकार/भेद है, इन दो प्रकारों का सविस्तर विश्लेषण निचे जानते है।

1. Main Verb In Hindi – मुख्य क्रिया

Main verb को Principal Verb भी कहा जाता है, मुख्य क्रिया याने मेन वर्ब वह होते है जो वाक्यों में मुख्य अर्थ को व्यक्त करते है।

मुख्य क्रिया के उदाहरण

जैसे की, खाना, पीना, खेलना, रहना, जाना, आना, गाना, पढ़ना, लिखना, इत्यादी।

Types of Main Verb In Hindi

मुख्य क्रिया/Main Verb के भी दो प्रकार होते है एक transitive verb और दूसरा intransitive verb, इन दो प्रकारों को विश्लेषण निचे विस्तार में जानते है,

1. Transitive Verb in Hindi – सकर्मक क्रिया क्या है?

जिस वाक्य में एक subject(कर्ता), verb(क्रिया) और object(कर्म) होता है तो उस sentence को Transitive Verb याने सकर्मक क्रिया कहते है। ज्यादातर सकर्मक क्रिया में एक कर्ता, एक कर्म, और एक क्रिया ही रहते है पर कभी कभी एक वाक्य में दो कर्म भी हो सकते है।

सकर्मक क्रिया के कुछ उदाहरण देखते है,

Shyam reads the book.श्याम पुस्तक पढ़ता है।
He plays football.वह फुटबॉल खेलता है।
She can speak English fluently.वह तेजी के साथ अंग्रेजी बोल सकती है।
Geeta makes the idol.गीता मूर्ति बनाती है।
The dog chews the bone.कुत्ता हड्डी चबाता है।

उपर दिए गये वाक्यों में Shyam(श्याम), He(वह), She(वह), Geeta(गीता), The dog(कुत्ता) यह कर्ता याने subject है।

reads(पढ़ता), plays(खेलता), speak(बोलना), makes(बनाती), और chews(चबाता) यह transitive verb/सकर्मक क्रियाएँ हैं।

book(पुस्तक), football(फुटबॉल), English fluently(धारा प्रवाह), idol(मूर्ति), और bone(हड्डी) यह शब्द object याने कर्म है।

2. Intransitive Verb In Hindi 

कोई क्रिया के बाद किसी भी कर्म या ऑब्जेक्ट का उपयोग न हुआ हो या जिन क्रियाओं को कर्म की जरूरत नहीं पडती और क्रियाओं का फल कर्ता पर ही पड़ता है, उसे अकर्मक क्रिया/Intransitive Verb कहते हैं। अकर्मक क्रिया को अर्थ की पूर्ण समझ करने के लिए किसी वस्तु या कर्म की जरूरत नहीं होती है।

They play.वे खेलते हैं।
I laugh.मैं हँसता हूँ।
You go.तुम जाओ।
Radha eats.राधा खाती है।

उपर दिए गये वाक्य में play(खेलना), laugh(हसना), go(जाना), eats(खाना), यह अकर्मक क्रिया के उदाहरण है, इसके अलावा तैरना, सोना, उछलना, कूदना, मरना, जीना, होना, बैठना, घटना, चलता, दौड़ता, जागना, यह भी सब intransitive verb example है।

Also Read – Past Indefinite Tense in Hindi

2. Helping Verb In Hindi – सहायक क्रिया

Helping verb वह होते है जो वाक्य में मुख्य क्रिया की काल बनाने में मदद करते है, इन्हें Auxiliary Verb भी कहा जाता है। सहायक क्रिया यह काल बनाने के साथ भाव भी व्यक्त करते है। सहायक क्रियाओं के बाद हमेशा दूसरी क्रिया आती है।

is, am, are, was, were, has, have, had, having, be, being, been, do, does, did, can, could, will, would, may, might, must, shall, should, dare, need, used to, ought to यह 28 प्रकार के helping verbs या Auxiliary Verb है।

I am eating a mango.मैं एक आम खा रहा हूँ।
He was going to come.वह आने वाला था।
You should complete your work.आपको अपना काम पूरा करना चाहिए।
I can help you.मैं आपकी मदद कर सकता हूं।

उपर दिए गये उदाहरणों में am(हूँ), was(था), should(करना चाहिए), और can(कर सकता हूं) यह सहायक क्रिया के उदाहरण है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top